Skip to main content

रूमेटाइड अर्थराइटिस , गठिया

रूमेटाइड अर्थराइटिस 

हमारे देश में हर छह में से एक व्यक्ति आर्थराइटिस से पीड़ित है। आर्थर्राइटिस की समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक पाई जाती है।
जब हम अर्थराइटिस या गठिया की बात करते हैं, तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में जोड़ों के दर्द के साथ अपने बुजुर्ग रिश्तेदारों की तस्वीर उभरने लगती है. लेकिन अर्थराइटिस निश्चित रूप से एक बुजुर्गोंकी स्थिति नहीं है.
वास्तव में, कुछ प्रकार के अर्थराइटिस हैं, जो युवा और मध्यम आयु वर्ग के लोगों में दिखाई देते हैं और इसका एक उदाहरण रूमेटाइड अर्थराइटिस (आरए) है.
रूमेटाइड अर्थराइटिस एक सूजन संबंधित विकार है जिसका असर इंडिया में सबसे ज्यादा घुटने के जोड़ों पर पड़ता है। इस बीमारी से न सिर्फ जोड़ों पर असर पड़ता है बल्कि शरीर के तंत्र, त्वचा, आंखों, लंग्स, दिल और खून की धमनियों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इस बीमारी का इलाज लंबे समय तक या जिंदगी भर चल सकता है। यह एक ऑटोइम्यून (autoimmune) बीमारी है जिसमें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बाहरी दुश्मन को नुकसान पहुंचाने की बजाए, स्वस्थ कोशिकाओं को ही नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती है।





यह रोग पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता है। कुछ व्यक्तियों में पर्यावरणीय कारणों से भी यह रोग हो सकता है। कई संक्रामक अभिकरणों का पता चला है। रोग के बढ़ने या कम होने में हार्मोन विशेष भूमिका निभाते हैं। महिलाओं में pregnancy या रजोनिवृति के दौरान ऐसे मामले अधिकतर देखने में आते हैं। कई और कारण भी बताएँ जाते हैं जैसे कॉन्सटिपेशन, गैस, एसिडिटी, अव्यवस्थित जीवनशैली और अनियमित खान-पान आदि में से कुछ भी हो सकता है। कई बार शारीरिक श्रम कम होने और मानसिक श्रम अधिक होने के कारण भी यह बीमारी हो सकती है।

ब्लड टेस्ट के जरिए इस बीमारी का पता लगाया जाता है. इसमें सामान्य एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट (ESR), एंटी-साइक्लिक सिट्रूलेटेड पेप्टाइड (ANTI CCP) एंटीबॉडी लेवल या सी-रिएक्टिव प्रोटीन (CRP) के स्तर की जांच की जाती है. 

गठिया का उपचार आज एलोपैथ, आयुर्वेद और होम्योपैथ- चिकित्सा की तीनों विधाओं में मौजूद है। 
आयुर्वेद के मुताबिक ऑर्थराइटिस के उपचार में सबसे पहला कदम कोलन विषविहीन करना होता है, क्योंकि वहां सड़ रहे तत्व ही रक्त के जरिए जोड़ों तक पहुंचते हैं और समस्या पैदा करते हैं। इस बीमारी में रोगी को ठंड से पूरी तरह बचना होगा। नहाने के दौरान गर्म पानी का इस्तेमाल करें और सूजन वाले स्थान पर बालू की थैली या गर्म पानी के पैड से सेंकाई करें। रोगी को अपनी शक्ति के अनुसार हल्का व्यायाम जरूर करना चाहिए। गठिया के मरीजों के लिए डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। अधिक तेल व मिर्च वाले भोजन से परहेज रखें और डाइट में प्रोटीन की अधिकता वाली चीजें न लें। भोजन में बथुआ, मेथी, सरसों का साग, पालक, हरी सब्जियों, मूंग, मसूर, परवल, तोरई, लौकी, अंगूर, अनार, पपीता, आदि का सेवन फायदेमंद है। इसके अलावा, नियमित रूप से लहसुन व अदरक आदि का सेवन भी इसके उपचार में फायदेमंद है।  
ALLOPATHY में NSAIDS, DMARDS and BIOLOGICS का इस्तेमाल किया जाता है। जब घुटने के जोड़ बहुत अधिक खराब हो जाते हैं और मरीज का चलना-फिरना दुभर हो जाता है, तब घुटने को बदलने की जरूरत पड़ती है, जिसे टोटल नी रिप्लेसमेंट कहा जाता है।


Dr Amit Agrawal
Orthopaedic Doctor Raipur
9826164712
Email- orthoamit@gmail.com



Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कमर के लिए सिर्फ 2 मिनट

कमर के लिए सिर्फ 2 मिनट ड्राइविंग , कम्प्युटर तथा लैपटाप , रीडिंग , राइटिंग , सामने झुक कर काम करना आदि सभी में कमर दर्द हो जाता है। Back exercises CAT AND CAMEL (मारजारी आसन)                          COBRA POSE ( भुजंग आसन )               RABBIT POSE ( शशांक आसन )                                      BRIDGE POSE ( सेतुबंध आसन )    ALTERNATE HAND AND LEG RAISE      ( अर्धशलभ आसन )                       SUPERMAN POSE ( विपरीत नौका आसन )    

कोविद के दौरान अपना इलाज़ कैसे करवाएँ

कोविद के दौरान अपना इलाज़ कैसे करवाएँ 1- डॉक्टर के पास जाने से पहले अस्पताल में फोन करके पूछें की , क्या डॉक्टर फोन पर परामर्श देते हैं। 2- फोन पर परामर्श लें। अगर जरूरत हो , तभी अस्पताल जाएँ। 3- अगर अस्पताल में आपके शरीर का तापमान , ऑक्सिजन saturation, हाथ पैर धोना , सामाजिक दूरी बनाना आदि की व्यवस्था नहीं दिखे , तो आप खतरे में हैं। 4- अगर आपको फ़ेस मास्क सही तरीके से लगाने के लिए नहीं टोका गया , तो आप खतरे मे हैं। 5- अगर डॉक्टर , सिस्टर , आदि बिना फ़ेस मास्क और बाकी जरूरी सावधानी के साथ मरीज न देख रहें हों , तो आप खतरे मे हैं। 6- बार बार इस्तेमाल मे आने वाली चीज़ें जैसे ब्लड प्रेसर मशीन , thermometer, स्टेथोस्कोप , बैठने वाली कुर्सी , लेटने वाला काउच , वजन नापने वाली मशीन , आदि अगर हर मरीज के बाद sanitize नहीं किया जा रहा है , तो आप खतरे मे हैं। 7- भर्ती होना या कोई ऑपरेशन करवाना आपको अत्यधिक खतरे में डालता है। बिना emergency ऐसा न करें। 8- अगर आपको किसी रिश्तेदार को देखने अस्पताल जाना पड़े तो सावधानी रखें , सामाजिक दूरी बनाए रखें , किसी भी चीज़ को न छ...

यूरिक एसिड से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

यूरिक एसिड से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें 1 - यूरिक एसिड , हमारे शरीर का एक अपशिष्ट (शरीर से बाहर निकालने वाला) पदार्थ है। यह पदार्थ ज़्यादातर किडनी के रास्ते शरीर से बाहर चला जाता है। 2 - समान्यतः इसकी मात्रा खून में 2.4 – 6.0 mg/dl ( महिला ) तथा 3.4 – 7.0 mg/dl ( पुरुष ) इतनी होती है। इसकी मात्रा urine में 250 – 750 mg/day होती है। 3 - इस पदार्थ की मात्रा खून में बढ़ जाने के दो प्रमुख कारण हैं – A- इसका उत्पादन शरीर में ज्यादा होने लगे। B- किडनी इसे पूरी तरह बाहर निकाल पाने में समर्थ न हो। 4 - अगर लम्बे समय तक इसकी मात्रा खून तथा urine में बढ़ी रहे तो कुछ लोगों ( 10 में किसी 1 को ) को किडनी में पथरी , जोड़ों में सूजन तथा दर्द , डाइबटीस , दिल की बीमारियाँ , आदि हो सकते हैं। 5 - यूरिक एसिड कम करने वाली दवाइयों का सेवन तभी करें अगर - A - आपको कैंसर या ट्यूमर का इलाज़ चल रहा है। B - आपका यूरिक एसिड खून में 10 mg/dl (महिला) और 12 mg/dl ( पुरुष ), से ज्यादा है। C - आपकी किडनी ठीक तरह से काम नहीं करती है। D – आपके urine में 24 घंटे में यूरिक एसिड 1100 mg से ...