Skip to main content

यूरिक एसिड से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें


यूरिक एसिड से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
1- यूरिक एसिड, हमारे शरीर का एक अपशिष्ट (शरीर से बाहर निकालने वाला) पदार्थ है। यह पदार्थ ज़्यादातर किडनी के रास्ते शरीर से बाहर चला जाता है।
2- समान्यतः इसकी मात्रा खून में 2.4 – 6.0 mg/dl (महिला) तथा 3.4 – 7.0 mg/dl (पुरुष) इतनी होती है। इसकी मात्रा urine में 250 – 750 mg/day होती है।
3- इस पदार्थ की मात्रा खून में बढ़ जाने के दो प्रमुख कारण हैं –
A- इसका उत्पादन शरीर में ज्यादा होने लगे।
B- किडनी इसे पूरी तरह बाहर निकाल पाने में समर्थ न हो।
4- अगर लम्बे समय तक इसकी मात्रा खून तथा urine में बढ़ी रहे तो कुछ लोगों (10 में किसी 1 को) को किडनी में पथरी, जोड़ों में सूजन तथा दर्द, डाइबटीस, दिल की बीमारियाँ, आदि हो सकते हैं।
5- यूरिक एसिड कम करने वाली दवाइयों का सेवन तभी करें अगर -
A- आपको कैंसर या ट्यूमर का इलाज़ चल रहा है।
B- आपका यूरिक एसिड खून में 10 mg/dl (महिला) और 12 mg/dl (पुरुष), से ज्यादा है।
C- आपकी किडनी ठीक तरह से काम नहीं करती है।
D– आपके urine में 24 घंटे में यूरिक एसिड 1100 mg से ज्यादा है।
E- आपका कोई जोड़, खासकर पैर का अंगूठा, लाल है, सूजा हुआ है, दर्द है, गरम है।
F- आपको रक्तचाप (blood pressure), डाइबटीस, मोटापा, कॉलेस्ट्रोल, थाइरोइड, आदि का इलाज़ चल रहा है।   
6- क्या न खायें – मादक पेय, समुद्री जीव, मांस, मछ्ली, फलों का रस, कोल्ड ड्रिंक्स, मैदा, केक, खमीर(yeast), आदि।
7- क्या खायें – मटर, दाल, पालक, गोभी, मशरूम आदि (कम मात्रा में)। ताज़े फल, ताज़ी सब्जियाँ, नट्स, दलिया, अंडा, दूध-दही मलाई रहित, चाय, कॉफी, विटामिन सी, पानी, आदि (प्रचूर मात्रा में)।


Dr Amit Agrawal
Orthopaedic Doctor Raipur
9826164712
Email- orthoamit@gmail.com
Devkripa Hospital, Shankar Nagar, Raipur, Chhattisgarh

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कमर के लिए सिर्फ 2 मिनट

कमर के लिए सिर्फ 2 मिनट ड्राइविंग , कम्प्युटर तथा लैपटाप , रीडिंग , राइटिंग , सामने झुक कर काम करना आदि सभी में कमर दर्द हो जाता है। Back exercises CAT AND CAMEL (मारजारी आसन)                          COBRA POSE ( भुजंग आसन )               RABBIT POSE ( शशांक आसन )                                      BRIDGE POSE ( सेतुबंध आसन )    ALTERNATE HAND AND LEG RAISE      ( अर्धशलभ आसन )                       SUPERMAN POSE ( विपरीत नौका आसन )    

कोविद के दौरान अपना इलाज़ कैसे करवाएँ

कोविद के दौरान अपना इलाज़ कैसे करवाएँ 1- डॉक्टर के पास जाने से पहले अस्पताल में फोन करके पूछें की , क्या डॉक्टर फोन पर परामर्श देते हैं। 2- फोन पर परामर्श लें। अगर जरूरत हो , तभी अस्पताल जाएँ। 3- अगर अस्पताल में आपके शरीर का तापमान , ऑक्सिजन saturation, हाथ पैर धोना , सामाजिक दूरी बनाना आदि की व्यवस्था नहीं दिखे , तो आप खतरे में हैं। 4- अगर आपको फ़ेस मास्क सही तरीके से लगाने के लिए नहीं टोका गया , तो आप खतरे मे हैं। 5- अगर डॉक्टर , सिस्टर , आदि बिना फ़ेस मास्क और बाकी जरूरी सावधानी के साथ मरीज न देख रहें हों , तो आप खतरे मे हैं। 6- बार बार इस्तेमाल मे आने वाली चीज़ें जैसे ब्लड प्रेसर मशीन , thermometer, स्टेथोस्कोप , बैठने वाली कुर्सी , लेटने वाला काउच , वजन नापने वाली मशीन , आदि अगर हर मरीज के बाद sanitize नहीं किया जा रहा है , तो आप खतरे मे हैं। 7- भर्ती होना या कोई ऑपरेशन करवाना आपको अत्यधिक खतरे में डालता है। बिना emergency ऐसा न करें। 8- अगर आपको किसी रिश्तेदार को देखने अस्पताल जाना पड़े तो सावधानी रखें , सामाजिक दूरी बनाए रखें , किसी भी चीज़ को न छ...

जीवन में व्यायाम का महत्व

जीवन में व्यायाम का महत्व जिस तरह रोज खाना और सोना आवश्यक है उसी प्रकार रोज व्यायाम भी जरूरी है। व्यायाम शरीर तथा दिमाग दोनों को स्वस्थ रखता है। यह तनाव को दूर करता है , वजन कम करता है , यह हड्डी और मासपेशियों की सेहत बढ़ाता है , यह आपकी ऊर्जा बढ़ाता है , कई बीमारियों से आपको दूर रखता है , यह आपको अच्छी नींद देता है , अथार्त यह हर तरह से अत्यंत उपयोगी है।   व्यायाम के प्रकार हैं – ऐरोबिक्स ( aerobics, endurance ) – वे व्यायाम जिससे पसीना आ जाए , हार्ट रेट बढ़ जाए। इसको cardio-respiratory व्यायाम भी बुलाते हैं। जैसे – डांस , वॉक , jogging, स्विमिंग , cycling, सीढ़ी चढ़ना , स्पोर्ट्स , जुमबा , आदि। ये व्यायाम हमारे फेफड़े तथा हार्ट को चुस्त तथा तंदरुस्त रखता है। हमारे शरीर का खून का संचार तथा ऑक्सिजन का संचार अच्छा रहता है। प्रतिदिन 20 मिनिट करना चाहिए।           Stretching/flexibility – मासपेशियों को खिचाव देने वाले व्यायाम जैसे योगा , आदि। ये व्यायाम हमारे शरीर में खून तथा स्नायु के संचार को ठीक रखता है। हमारे ज...